फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के लिए रेंज के कोई जगह नहीं है। बदनीयती से लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के मामलों को पुलिस पूरी गंभीरता से ले रही है। यह कहना है पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य का। वे शुक्रवार को कबूतरबाजी के मामलों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इन मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेंज में कबूतरबाजी के संबंध में वर्ष 2022 से अब तक तीन मामले दर्ज हुए हैं। इनमें दो मामले रोहतक व एक चरखी दादरी का है। रोहतक के थाना बहु अकबरपुर में मई 2022 व जुलाई 2022 में एक मामला थाना सिविल लाइन रोहतक में दर्ज हुआ था। वहीं, फरवरी 2022 में थाना बौंद कला में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का एक मामला दर्ज हुआ था। उपरोक्त मामलों के वांछित दोषियों को शामिल तफ्तीश करने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। कबूतरबाजी के मामलों में नियमानुसार गहनता एवं गंभीरता से लिया जा रहा है। अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने वालों से लोगों को बच कर रहने की जरूरत है। जागरूकता मुहिम के बाद राज्य में मानव तस्करी के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें