फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल व अन्य मामलों को लिया जाएगा गंभीरता से : डाॅ. अग्रवाल

विज्ञापन
कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। नकल व अन्य गड़बड़ियों के मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मंगलवार को राज्यपाल असीम कुमार घोष की ओर से कुलपति की जिम्मेदारी मिलने के बाद डाॅ. एचके अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में ये बातें कहीं।
डाॅ. एचके अग्रवाल का कहना है कि संस्थान को देश का अग्रणी विवि बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए विवि के हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। मंगलवार को राज्यपाल असीम कुमार घोष की ओर से कुलपति की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह तीन वर्ष तक संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी से कुलपति तक का सफर
डॉ. एचके अग्रवाल ने पीजीआई से अपना विद्यार्थी जीवन प्रारंभ किया था। अब विवि के कुलपति बने हैं। संस्थान की उन्नति और मरीजों की सेवा उनका लक्ष्य है। वह 6 अप्रैल 2016 को विवि के कुलसचिव नियुक्त हुए थे। इस पद पर नौ साल से ज्यादा कार्य किया। उन्हें 29 नवंबर 2024 को कुलपति पद का अतिरिक्त कार्य मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें