फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टास्क के नाम पर 11.84 लाख रुपये ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर टास्क देकर 11.84 लाख रुपये की ठगी करने के दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी आशीष और आलोक के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे ठगी के तरीके और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हरि नगर निवासी हिमांशु के पास 21 फरवरी को कॉल आई। उनसे पार्ट टाइम जाॅब के लिए पूछा गया।
इस पर उनसे कहा गया कि स्पाईफाई पर अपना गाना गाकर स्क्रीनशॉट लेकर भेजें। इसके एवज में रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद उसे टास्क दिए गए। जब उनसे 6 टास्क पूरे कराने के लिए 1000 रुपये जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद टास्क पूरे कराने के नाम पर राशि बढ़ाते रहे। आरोपियों ने इस तरह लगातार उनको टास्क के नाम पर पांच हजार रुपये और फिर 6800 और इसके बाद 2.58 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद फिर 6 लाख की डिमांड आई तो पीड़ित ने लोन लेकर उनको यह रकम जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कुल 11.84 लाख रुपये जमा कराने के बाद जब राशि वापस लेनी चाही तो उसे निकाल नहीं पाए। इसके बाद मामला संदिग्ध लगा और पुलिस से शिकायत की।
साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की और कानपुर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब राशि और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें