फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जशीट पर भड़के छात्र संगठन, आहत प्रॉक्टर ने सौंपा इस्तीफा

Sat, 18 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहिंद छात्र मोर्चा के अध्यक्ष आशीष के खिलाफ एमडीयू ने चार्जशीट क्या जारी कर दी, छात्र संगठन भड़क गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को संगठन प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक भवन में हंगामा किया।

यहां कुलपति नहीं मिले तो छात्र उनके आवास पर जा पहुंचे। नारेबाजी बढ़ती देख कुलपति बाहर आए और जांच करवाने के आश्वासन दिया। उन्होंने तुरंत प्रॉक्टर को मौके पर बुलाया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रॉक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विवाद से आहत प्रॉक्टर ने मौके पर ही पद छोड़ने की चेतावनी दे डाली और देर शाम उन्होंने अपना इस्तीफा विवि प्रशासन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू प्रशासन ने तीन दिन पूर्व आशीष को सुरक्षाकर्मियों केे साथ हाथापाई करने के मामले में चार्जशीट थमा दी थी। शुक्रवार को जयहिंद छात्र मोर्चा, इनसो और छात्र एकता मंच के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर प्रशासनिक भवन में पहुंचे। कार्यालय में कुलपति सुधीर राजपाल नहीं मिले वे छात्र उनके आवास पर जाकर प्रदर्शन करने लगे। विरोध बढ़ता देख कुलपति और रजिस्ट्रार डॉ. एस.पी. वत्स बाहर निकले। कुलपति ने प्रॉक्टर प्रो. एस.पी. खटकड़ को मौके पर बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान प्रॉक्टर ने भी अपना पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने देर शाम अपना इस्तीफा विवि प्रशासन को सौंप दिया। लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया है। हंगामे के बाद कुलपति ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद चार्जशीट को हटा दिया जाएगा। इस दौरान आशीष जयहिंद, प्रदीप देशवाल, सुमित, किरन, विमल भारती, मदनलाल और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें