रोहतक। अब नई खेल नर्सरियों में भावी चैंपियन तैयार किए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से आवंटित नर्सरियों में प्रदेश व देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है। खिलाड़ियों का कहना है कि इन नर्सरियों का प्रशिक्षण हमें निखारने में मदद करेगा।
सरकार ने जिले में 75 नर्सरियां शुरू की है जबकि पिछले वर्ष 34 खेल नर्सरियां आवंटित की थी। खेल अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि 40 नर्सरियां सरकारी स्कूलों, 32 पंचायतों और तीन निजी स्कूलों में खोली हैं। इन नर्सरियों में प्रशिक्षकों की ओर से ट्रायल कर चयन भी शुरू कर दिया है। नर्सरियों में खिलाड़ियों को मासिक डाइट भत्ता व छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आठ से 15 उम्र तक के बच्चों को 1500 रुपये व 16 से 19 आयु तक के बच्चों को 2,000 रुपये डाइट भत्ता दिया जाएगा।
फोटो : 26 गांव में वेटलिफ्टिंग की नई खेल नर्सरी खुली है। कोच के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास करेंगे। ग्रामीणों व स्कूल की सहयोग से हमें अपनी प्रतिभा को तराशने का मौका मिला है।
- श्रुति, मोरखेड़ी।
-
फोटो : 27
गांव में वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हूं नर्सरी में चयन के लिए ट्रायल हो चुके हैं। पहले की तरह ओर भी बेहतर अभ्यास करना प्रारंभ कर दिया है।
- हिमांशी, मोरखेड़ी।
-
फोटो : 28
प्रदेश सरकार व खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को निखारने के लिए शुरू की गई नर्सरियों से खेलों को नया आयाम मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए नर्सरियां सुविधाजनक होंगी।
- सिद्धार्थ राणा, रोहतक।
फोटो : 29
हर वर्ग के खिलाड़ियों को यह सुविधा मिलेगी। चयन के बाद खेल सुविधाओं से खिलाड़ी मजबूत और बेहतर बनेंगे। नई खेल नर्सरियां प्रदेश व देश को अनेक मेडल दिलाएंगी।
- एकता, खिलाड़ी, रोहतक।
26-श्रुति, मोरखेड़ी।
26-श्रुति, मोरखेड़ी।
26-श्रुति, मोरखेड़ी।