11. एमडीयू की कबड्डी टीम को सम्मानित करते खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल व अन्य। स्रोत- एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की कबड्डी टीम ने रविवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट में एमडीयू की टीम जीत हासिल करते हुए फाइनल तक पहुंची। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में टीम और भी बड़े मुकाम हासिल करेगी। टीम मैनेजर डॉ. मस्तराम और कबड्डी कोच विकास कुमार ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने एकजुट होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।