फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीईटी...पिता व भाई ने भरे दो आवेदन, एक ही आवेदन पर दी युवती ने परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीईटी के एक केंद्र में परीक्षा देने पहुंची युवती के दो आवेदनों ने पुलिस को पशोपेश में ला दिया। पुलिस ने अभ्यर्थी से पूछताछ की तो उसने एक ही आवेदन पर परीक्षा देने का लिखित आश्वासन दिया। भिवानी निवासी प्रीति ने कहा कि उसने विद्या भारती स्कूल में रविवार को शाम के सत्र में परीक्षा दी। इसके अलावा, परीक्षा नहीं दी है। आवेदन भरने के लिए अपने पिता व भाई से कहा था। ऐसे में दो आवेदन होने की संभावना है।
विज्ञापन


जुड़वा भाइयों ने असमंजस में डाला
भिवानी निवासी जुड़वा भाई साहिल व सचिन ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया। कच्चा चमारिया रोड स्थित एक स्कूल में परीक्षा देने आए उम्मीदवार को शक के आधार पर पूछताछ की। सामने आया कि उसका भाई सचिन काठमंडी स्थित केंद्र पर परीक्षा देने गया था। दोनों की शक्ल एक जैसी होने से भ्रम की स्थिति बनी। दोनों भाइयों ने अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें