संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिले के छह केंद्रों से बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर परीक्षा केंद्र कोड के अनुसार काउंटर और बूथ निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र कोड देखकर अभ्यर्थी आसानी से बस में सवार हो सकते हैं। महम बस स्टैंड से गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए सुबह 3:30 बजे से बसें शुरू होंगी। अन्य पांच केंद्रों से सुबह 4 बजे से 5 बजे तक बसें चलेंगी।
जिले के छह बस केंद्रों से गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए 678 बसों का संचालन होगा। रोहतक बस स्टैंड, कलानौर, महम, सांपला, लाखन माजरा बस स्टैंड पर स्टॉपेज व मदीना बस स्टाॅपेज पर परीक्षा केंद्र कोड के अनुसार बसों को निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र कोड के अनुसार अभ्यर्थियों को लेकर फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए बसें रवाना होंगी।
अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए बनाए गए पिकअप पॉइंट पर बसें अभ्यर्थियों को उतारेंगी। पिकअप पॉइंट से शटल बसें अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगी। परीक्षा देकर लौटने पर अभ्यर्थियों के लिए पिकअप पॉइंट से बसें करीब 30-60 मिनट बाद रोहतक के लिए रवाना होंगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में अभ्यर्थियों के लिए बसें 4 से 5 बजे तक चलेंगी। वहीं, सायंकालीन शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे से बसों का संचालन किया जाएगा।
-
फरीदाबाद व गुरुग्राम जाने वाली बसें
स्टैंड गुरुग्राम : फरीदाबाद
रोहतक 295 : 72
सांपला 41 : 11
कलानौर 49 : 14
महम 93 : 15
मदीना 38 : 14
लाखन माजरा : 26 : 10
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर :
- 01262-242020
- 01262-242021
- 01262-242022
- 01262-242023
- 01262-242024
भिवानी व झज्जर के अभ्यर्थी जिले के 68 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
जिले में सीईटी के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तीन महम में शामिल हैं। एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम से 13 रूट पर परीक्षा केंद्रों तक शटल बस उपलब्ध रहेगी।
एआई जाट एचएम कॉलेज, भारती कन्या एसएस स्कूल काठमंडी, छोटू राम बहुतकनीकी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग पं. बीडी शर्मा, पीजीआई, कॉलेज ऑफ फार्मेसी (एसडीपीजीआईपीएस) डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल, गौरव हाई स्कूल, गौर ब्राह्मण सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल माता दरवाजा, इंटरनेशनल भारती स्कूल गोहाना रोड, जाट एचएमए एसएस स्कूल, जॉन वेस्ले कॉन्वेंट गोहाना रोड, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सनसिटी सेक्टर-36, केडी हाई स्कूल ऋषि नगर, केवीएम पब्लिक स्कूल सुखपुरा चौक, एमएस सरस्वती एसएस स्कूल नेहरू कॉलोनी, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, महिंद्रा मॉडल स्कूल, मानव भारती हाई स्कूल एकता कॉलोनी, हरकिशन पब्लिक स्कूल सोनीपत रोड, एमडीएन पब्लिक स्कूल के लिए राजीव गांधी स्टेडियम से शटल बस सेवा मिलेगी।
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल महम, एचडी एसआर स्कूल खेड़ी महम, सरस्वती एसआर सेक स्कूल महम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल सोनीपत रोड, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल, न्यू हरियाणा एसएस स्कूल प्रीत विहार के लिए भी बस की सुविधा रहेगी।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, लाइब्रेरी का रीडिंग हॉल पीजीआई, एसडी गर्ल्स एसएस स्कूल इंदिरा मार्केट, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल गोहाना रोड,
सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्कॉलर्स रोजरी एसएस स्कूल, श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज, शिक्षा भारती स्कूल गोहाना रोड, श्री बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल रोहतक-दिल्ली रोड, श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्जुन नगर, एसएम मेमोरियल एसएस स्कूल कच्चा चमारिया रोड, एसआरएस पब्लिक स्कूल आईएमटी रोड, द मॉडर्न पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, द सनशाइन एसएसएस राजीव विहार, यूआईईटी एमडीयू, विश्वविद्यालय परिसर एमडीयू स्कूल, वैश्य कॉलेज, वैश्य कन्या विद्यालय झज्जर रोड, वैश्य महिला महाविद्यालय, वैश्य पब्लिक स्कूल, रेलवे स्टेशन के पीछे, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू कॉलोनी, विकल्प पब्लिक हाई स्कूल जसबीर कॉलोनी व विश्वकर्मा मॉडल स्कूल काठ मंडी के परीक्षा केंद्रों पर भी शटल बसें कवर करेंगी।
रोहतक बस अड्डा पर अभ्यर्थियों के लिए बनाए हेल्प डेस्क व काउंटर। संवाद- फोटो : mathura
रोहतक बस अड्डा पर अभ्यर्थियों के लिए बनाए हेल्प डेस्क व काउंटर। संवाद- फोटो : mathura