फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : नगर निगम ने अभ्यर्थियों के लिए 14 जगह की ठहरने की व्यवस्था

Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भिवानी व झज्जर जिले से शनिवार व रविवार को रोहतक में सीईटी देने आने वाले 16 हजार 300 अभ्यर्थियों के लिए निगम ने 14 जगह ठहरने की व्यवस्था की है। खाने का इंतजाम खुद करना होगा जबकि शहर के 220 दिव्यांग अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र रोहतक में ही बनाया गया है। इनको घर से लेकर आने और वापस छोड़कर आने की जिम्मेदारी डीसी ने नगर निगम को सौंपी है। निगम इसके लिए वार्ड अनुसार पार्षदों का सहयोग ले रहा है।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि सीईटी 2025 में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के ठहराव के लिए शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र, कन्हेली रोड स्थित सामुदायिक केंद्र, मॉडल टाउन सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-2 सामुदायिक केंद्र, महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक केंद्र, पुराना बस स्टैंड धर्मशाला, सेक्टर-21 सामुदायिक केंद्र, चौधरी छोटूराम धर्मशाला, जाट भवन धर्मशाला, सैनी धर्मशाला नजदीक गौड़ कालेज, महात्मा सदानाथ वाल्मीकि छात्रावास पाड़ा मोहल्ला, नगर निगम सामुदायिक केंद्र पुराना बस स्टैंड व डेरा बाबा लक्ष्मण पूरी में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड धर्मशाला, जाट भवन धर्मशाला व डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी में केवल महिला अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई। खुद संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने एलओ संदीप बतरा के साथ मिलकर सभी स्थानों का निरीक्षण किया। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि एक समय में 14 जगह 1729 अभ्यर्थी ठहर सकते हैं।
विज्ञापन

-
220 दिव्यांग अभ्यर्थी देंगे शहर में ही परीक्षा
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि शहर में 220 के करीब दिव्यांग अभ्यर्थी सीईटी देंगे। इसके लिए वार्ड अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी है। हर वार्ड में एक अधिकारी व दो कर्मचारी होंगे, साथ में वार्ड पार्षद का सहयोग लिया जाएगा। वार्ड नंबर 5, 6, 10, 15 व 16 में दो-दो अभ्यर्थी हैं। 13 में 21 और 20 में 14 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें