फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों ने दो गांव में किया निरीक्षण

Mon, 04 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कृषि विभाग व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी दौरा कर निरीक्षण करने लगे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वैज्ञानिक डॉ. रिया सोनी ने रविवार को गांव तिहाड़ मलिक व मुंडलाना का निरीक्षण किया। उन्होंने धाम की कटाई कररही मशीनों एसएमएस सिस्टम व खेतों में चल रहे सुपर सीडर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग लगाने की घटना पर सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। कृषि विभाग की टीमें लोकेशन मिलते ही भौतिक सत्यापन कर रही हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में सेटेलाइट से गांव मुंडलाना में फसल अवशेष में आग की एक लोकेशन मिली थी। मौके पर आग लगाने के सबूत मिलने पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि अब तक फसल अवशेष में आग की 43 लोकेशन सामने आई जिसमें 10 लोकेशन पर फसल अवशेष जलते पाए गए है। टीम ने किसानों काे फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें