फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार ने विकास कार्यों में नहीं छोड़ी कोई कसर : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले दस वर्षों में विकास के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय योजना के तहत आखिरी आदमी तक लाभ पहुंचाया है। पहले प्रधानमंत्री कहते थे, साै में से 15 रुपये ही नीचे पहुंचते हैं। यह जानने का काेई प्रयास नहीं किया कि 85 रुपये कहां गए। वर्तमान में सौ रुपये भेजे जाते हैं लाभार्थी को उसके खाते में सौ ही मिलते हैं। यह कहना है सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का। वह सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। वर्तमान में देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। इसमें रोहतक का भी हिस्सा है। विकास या देश की उन्नति के किसी भी काम में हर देशवासी का सहयाेग होता है। अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाया गया। सरकार कोई काम कराती है, इसमें भी सभी का सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि रोहतक से हांसी तक रेल लाइन बनी। इस पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हुई। इसमें उस समय कोई जमीन अधिग्रहित की हो, किसी सेक्शन की कार्रवाई की हो, फिर कहते हैं यह हमारी परियोजना थी। इसकी घोषणा हमने घोषणा की थी। इन्हें हमने पूरा कराया है। सरकार ने वर्ष 2015 में इसके लिए राशि जारी कर दी थी। इसी तरह झज्जर से रेवाड़ी रेल लाइन अटल बिहारी वाजपेयी के राज में मंजूर हुई थी। सोनीपत से निर्दलीय सांसद रहते हुए झज्जर रेल लाइन की आवाज संसद में उठाई।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, तरुण सन्नी शर्मा, विपिन गोयल समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें