फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू को लौटानी होगी विद्यार्थियों से ली गई 26.59 लाख रुपये अतिरिक्त फीस

Sat, 10 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों से 26.59 लाख रुपये अतिरिक्त फीस ली गई थी।
विज्ञापन


अब यूनिवर्सिटी से अलग होकर एमडीयू की मान्यता मिलते ही गवर्नमेंट कॉलेज बनते ही विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त फीस लौटाने की तैयारी हो गई है।

इस बारे में कॉलेज स्टाफ सदस्यों की बैठक हुई और उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक को फीस लौटाने बाबत पत्र लिखा गया है। चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी से अलग हुए गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच खुशी का माहौल है।

यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद कॉलेज विद्यार्थियों से सभी कोर्साें की करीब डेढ़ गुणा फीस वसूली गई थी। विद्यार्थियों ने इसका विरोध कर वीसी का घेराव किया।
विज्ञापन


अब सरकार ने कॉलेज को यूनिवर्सिटी से अलग करते हुए पहले की तरह गवर्नमेंट कॉलेज बना दिया और इसकी मान्यता एमडीयू से होगी।

ऐसे में एमडीयू की ओर से निर्धारित फीस ही ली जाएगी। अब गवर्नमेंट कॉलेज स्टाफ ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों यूनिवर्सिटी की फीस के अंतर को निकाला तो यह करीब 26 लाख 59 हजार 594 बना।

अब विद्यार्थियों को यह अतिरिक्त फीस लौटाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्टाफ ने बैठक कर उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक को पत्र लिखा।

प्राचार्य ने फोन पर भी उच्चतर शिक्षा विभाग अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों का रिस्पांस पॉजिटिव है और मंजूरी मिलते ही विद्यार्थियों को फीस लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन


शुरू होगा मनोविज्ञान विषय
सीबीएलयू से जुड़ते ही कॉलेज में पिछले 20 वर्षों से चल रहे एमए मनोविज्ञान विषय को बंद कर दिया था। अब इस विषय को दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रिंसिपल ने इस बारे में उच्चत शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर विषय फिर से शुरू कराने की मांग की है।

यह है फीस का अंतर
मॉर्निंग शिफ्ट
कक्षा       विद्यार्थी         सीबीएलयू    एमडीयू     फीस    अंतर
बीए          755        4900        4370        530 प्रति
बीएससी-   333          5500            4526         974 प्रति

एनएम
बीएससी-   84            5500           3602        1898 प्रति

कंप्यूटर साइंस
बीएससी-   160          5500            4598        902 प्रति

मेडिकल
साइंस
बी.कॉम      315          5200           3530       1670 प्रति

इवनिंग शिफ्ट
कक्षा      विद्यार्थी         सीबीएलयू        एमडीयू     फीस   अंतर
बीए       164             5400             4370         1030 प्रति
बी.कॉम    34              5700            3530         2170 प्रति
(एमए इको.  90             9500            3230         6270 प्रति
इंग्लिश,पॉलिटिक्ल सांइस)
एम.कॉम   38        11500       3650       7850प्रति
--
फोटो : 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें