फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई कल से शिक्षकों को देगा साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते कंप्यूटर, स्मार्ट फोन, फेसबुक समेत पूरी इंटरनेट मीडिया जानकारियां प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बन गया है। यही कारण है कि इंटरनेट मीडिया पर हैकर्स की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। इससे बचाव के लिए सीबीएसई बोर्ड ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 15 जुलाई से शिक्षकों के लिए साइबर सिक्योरिटी कोर्स शुरू कर रहा है। यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क होगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत गूगल कक्षाओं का प्रयोग कर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। सीबीएसई का मानना है कि 21वीं सदी में अमूमन लोग डिजिटल गैजेट्स का प्रयोग कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया से लेकर ऑनलाइन बैंकिंग, वित्तीय लेनदेन, ऑनलाइन शापिंग के साथ ही अब ऑनलाइन कक्षाओं के प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में इंटरनेट हैकर्स आम दिनों की अपेक्षा संक्रमण काल में ओर भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। सब कुुछ ऑनलाइन हो जाने से हैकर्स का रास्ता आसान हुआ है। इससे वे आसानी से हमारी जानकारी तक पहुंच सकते हैं और उसे प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट मीडिया का प्रयोग करने के दौरान किस तरह हमें हैकर्स से सावधान रहना होगा इसके लिए साइबर सिक्योरिटी कोर्स में सीबीएसई के विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी।
सीबीएसई जिला को-ऑर्डिनेटर एचके सिंह ने बताया कि सीबीएसई शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के क्रम में साइबर सुरक्षा पर एक और ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 15 जुलाई से शुरू कर रहा है। कोर्स में पाठ्यक्रम सामग्री और मूल्यांकन गूगल कक्षा का उपयोग करके किया जाएगा। इस कोर्स को बेहतर ढंग से समझने के लिए 10 अलग-अलग भाषाओं में यह वेबिनार किया जाएगा। वेबिनार बोर्ड के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ पाठ्यक्रम और इसकी बारीकियों का विवरण साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें