फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का नटबोल्ट कारोबारी के आवास पर छापा

विज्ञापन
सेक्टर एक में उद्योगपति राजेश जैन के घर के अंदर जाते सीबीआई टीम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बड़े नट बोल्ट कारोबारी एवं समाजसेवी राजेश जैन व उसके दो भाइयों के आवास पर गुरुवार को दिल्ली से आई 9 सदस्यीय सीबीआई की टीम ने छापा मारा। 12 घंटे की जांच पड़ताल के बाद टीम राजेश जैन के भाइयों के घर से कुछ नकदी व जेवरात ले गई। कारोबारी राजेश जैन का दावा है कि उनके आवास पर जांच टीम को कुछ नहीं मिला। केनरा बैंक द्वारा दिल्ली में कंपनी लक्ष्मी प्रिसीजन स्क्रूज के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रोहतक में नटबोल्ट का बड़े पैमाने पर कारोबार है, जिसमें सबसे बड़ी कंपनी उद्योगपति राजेश जैन की है। वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सीबीआई की 9 सदस्यीय टीम रोहतक पहुंची और सेक्टर एक स्थित राजेश जैन, उनके भाई ललित जैन व दिनेश जैन के आवास पर एक साथ दस्तक दी। जांच रात नौ बजे तक चलती रही। इस दौरान सेक्टर एक स्थित आवास के बाहर पुलिस भी तैनात रही। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार केनरा बैंक की ओर से स्पेशल क्राइम 2 दिल्ली में लक्ष्मी प्रिसीजन स्क्रूज के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत की गई है। कंपनी की ओर से 176 करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला है। बैंक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर लगे आरोपों की छानबीन के दौरान कंपनी के डायरेक्टर राजेश जैन व उसके दो भाइयों के घर पर जाकर जांच पड़ताल की गई। सीबीआई का दावा है कि कंपनी के डायरेक्टर ललित कुमार जैन व दिनेश जैन के आवास से नगदी व कुछ जेवरात मिले हैं। हालांकि सीबीआई की जांच के समय सेक्टर एक स्थित आवास पर कारोबारी राजेश जैन नहीं मिले। वे चेन्नई में थे।
-----
केनरा बैंक की ओर से लक्ष्मी प्रिसीजन स्क्रूज के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसमें सीबीआई की टीमों ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के आवास पर जांच की है। टीम ने मौके पर मिली नगदी व ज्वेलरी भी अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

प्रवक्ता सीबीआई, नई दिल्ली।
----
बैंक की ओर से शिकायत की गई है। मैं चेन्नई गया हुआ था। सीबीआई की टीम बिना नोटिस के सुबह मेरे आवास पर पहुंची। 12 घंटे की जांच पड़ताल के बाद कुछ नहीं मिला। मेरे भाइयों के घर से कुछ नकदी व जेवरात ले गई है। ऐसी नकदी व जेवरात सामान्य तौर पर घरों में मिल जाती है। पिछले साल भी आयकर विभाग की टीम ने उसकी कंपनी की जांच की थी। मामूली सी अनियमितता भी नहीं मिली थी।
विज्ञापन

राजेश जैन, उद्योगपति एवं समाजसेवी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें