फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट ने सेंट्रल जीएसटी के दोनों इंस्पेक्टरों को भेजा अंबाला जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीएसटी चोरी के मामले में दवा कंपनी के मालिक पर केस दर्ज करवाने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार दोनों सेंट्रल जीएसटी के इंस्पेक्टरों की पांच दिन की रिमांड पूरी हो गई। इस दौरान पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच की गई। इसके बाद उनको वीरवार को सीबीआई कोर्ट पेश किया गया। जहां पर अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि सीजीएसटी चोरी के मामले में दवा कंपनी के मालिक पर केस दर्ज करने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने चार अधिकारियों पर केस दर्ज किया हुआ है। इस मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सीबीआई ने सबसे पहले सीजीएसटी अधीक्षक कुलदीप हुड्डा को गिरफ्तार किया था। जिसे चार दिन की रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज चुकी है। उसके बाद सीजीएसटी के एक अन्य अधीक्षक गुरविंद को आठ दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है। शनिवार को उसकी रिमांड पूरी हो जाएगी। इसके बाद उसकी सीबीआई अदालत में पेशी होगी। इसके साथ ही पांच दिन पहले इंस्पेक्टर रोहित मलिक व प्रदीप को गिरफ्तार किया था। जिसे सीबीआई कोर्ट ने वीरवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोहित मलिक व प्रदीप की रिमांड वीरवार को पूरी हो गई । इसके बाद दोनों आरोपियों सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

- प्रवक्ता सीबीआई, सीबीआई मुख्यालय, लोधी रोड, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें