फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: घर से 53 हजार की नकदी और गहने चोरी, पीड़ित की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 30 Oct 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि वो श्रमिक है और पांडवान पहाड़ में काम करता है। नरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वो पहाड़ में था जबकि उसकी पत्नी उसके भाई के घर मां के पास सो रही थी। उसके घर पर कोई नहीं था और इसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के काकड़ोली हुक्मी निवासी एक श्रमिक के घर से चोर 53 हजार की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित श्रमिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि वो श्रमिक है और पांडवान पहाड़ में काम करता है। नरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वो पहाड़ में था जबकि उसकी पत्नी उसके भाई के घर मां के पास सो रही थी। उसके घर पर कोई नहीं था और इसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए। नरेंद्र के अनुसार सुबह जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला।

मामले की सूचना पाकर वो भी घर पहुंचा। नरेंद्र के अनुसार जब उन्होंने घर में रखी नकदी और गहने संभाले तो 53 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी मिले। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहां नरेंद्र ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी

चरखी दादरी में ढाणी फौगाट की सीमा में स्थित देवी ढाणी मंदिर में पूजा करने आई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद महिला और उसके बेटे ने दो संदिग्ध महिलाओं पर संदेह जाहिर किया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में लोहारू के ढिगावा मंडी निवासी अंकित ने बताया कि वो अपनी मां के साथ पूजा करने के लिए दादरी के ढाणी फौगाट गांव की सीमा में स्थित देवी ढाणी मंदिर आया था। मंदिर में भीड़ अधिक थी। उसी का फायदा उठाकर किसी ने उसकी मां के गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

अंकित ने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्हें इसका पता चल गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो महिलाएं उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की करती नजर आईं। अंकित के अनुसार उन्हें संदेह है कि उक्त दोनों महिलाओं ने ही उसकी मां के गले से सोने की चेन चोरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें