फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो लाख रुपये की धोखाधड़ी पर मामला दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव दुबलधन निवासी एक युवक और उसके दोस्त के साथ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। इस पर साइबर थाना झज्जर में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दुबलधन निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसने अपनी फेसबुक पर नौकरी लगवाने को लेकर एक विज्ञापन देखा था। इस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर उसने बातचीत की तो उन्होंने मुझसे रुपये के बदले नौकरी देने की बात कही। एक लाख रुपये की मांग की गई। जब उसने उनको कहा कि वह अपने अलावा एक और दोस्त की भी नौकरी लगवाना चाहता है तो उसने दोनों के कुल दो लाख रुपये की मांग की। हमने उसके कहे अनुसार मोबाइल नंबर पर दो लाख रुपये भेज दिए। उन्होंने हमारी फ्लाइट की टिकट व अन्य कागजात भेज दिए और कहा कि तुम्हारी विशाखापटनम पोर्ट से नौकरी पर नियुक्ति होगी। उन्होंने हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने की बात कही। जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि जो टिकट उन्होंने भेजी थी वह नकली है। इसके बाद वह वापिस घर आ गए। जब उनके पास फोन किया तो उसने कहा कि तुमने मेरा अकाउंट ब्लॉक करा दिया। इसके बाद उसने कभी भी हमारा फोन नहीं उठाया। इसकी शिकायत साइबर थाना झज्जर में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें