फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप, चार पर केस

Sat, 21 Dec 2013 10:41 PM IST
खरखौदा/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में एक युवती को खेतों में बहला-फुसलाकर लाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि उसे सोनीपत के दो युवक शुक्रवार देर शाम बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन


वह उसे गांव जटौला के खेतों में ले गए। वहां पर उनके साथ उनके दो अन्य साथी भी थे। चारों ने वहां उसके साथ जबरन दुराचार किया।

उन्होंने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया युवकों ने अपनी पहचान गांव सैदपुर निवासी जगमेंद्र व विक्की, गांव रुड़की निवासी भूपेंद्र व गांव जटौला निवासी ढिल्ला के रूप में दी थी।
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत शनिवार सुबह सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी प्रोमिला ने युवती का मेडिकल करवाया गया।

खरखौदा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें