फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारपीट के मामले में दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झामरी में रास्ता रोककर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसमें दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ब्रजेश निवासी गांव झामरी ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर भतीजे सोनू व भाई महिपाल के साथ खेत में जा रहे थे। बिमला पत्नी इंद्र निवासी झामरी ने उनके खेत में आगे आकर ट्रैक्टर रुकवा दिया और कहा कि वह ट्रैक्टर को आगे नहीं जाने देंगी। इसके बाद बिमला के परिवार वालों ने खेत में आकर गाली-गलोच करना शुरू कर दिया। उन्होंने गाली गलोच करने से रोका तो बिमला के परिजन अशोक, हंसराज, लीलो, रोमी, धोनी, सतबीर, रितिका, रिंकु, सुरेश ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें