29jjrp02- झज्जर। शिविर में जांच कराने के लिए पहुंचे लोग। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। नगर परिषद व ब्लॉक स्तर पर आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में 17 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़, नगर पालिका बेरी और जिले के सभी सातों ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में हर रोज काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को स्थानीय निकाय द्वारा आयोजित समाधान शिविरों में 14 व ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से आयोजित शिविरों में 3 शिकायतें दर्ज हुई। इन समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव नहीं था, ऐसी शिकायतों पर इस संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निर्धारित समय में निराकरण करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर मुख्य सचिव के दिशा निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।