फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकड़ा नहर के पुल के पास खड़े दो किशोरों को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
card accident in kharkhara canel, two student death
विज्ञापन
महम। खरकड़ा नहर पुल के पास खड़े दो युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

महम थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल निवासी गांव खरकड़ा ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे अंचल के साथ बाइक पर सवार होकर चारा लेने गया था। खरकड़ा नहर पुल के पास वहां उनका जानकार विक्रम भी मिल गया। जिससे बात करने के लिए अंचल वहीं पर रुक गया। इस दौरान वह स्वयं बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर चारा काटने के लिए चला गया। इसी दौरान वहां रोहतक की ओर से तेज रफ्तार लापरवाही से चलाता हुआ एक कार चालक आया और उसने सड़क किनारे बात कर रहे अंचल व विक्रम को टक्कर मार दी। जिसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान लोगों को एकत्रित होता देख कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अंचल को मृत घोषित कर दिया व विक्रम को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंचल 12वीं व विक्रम 10वीं कक्षा का छात्र था।
थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की पहचान हो चुकी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें