रोहतक। इंश्योरेंस के लालच में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी बीएमडब्ल्यू चोरी की की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस जांच में शिकायत झूठी निकली। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने शिकायतकर्ता पर पुलिस को गुमराह करने, झूठा मुकदमा दर्ज करवाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अर्बन एस्टेट थाने के एक कांस्टेबल की भी मामले में मिलीभगत पाई गई है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीआईए टू को सौंप दी गई है।
12 अगस्त को करवाया था मुकदमा दर्ज
हनुमान कॉलोनी के अमित ने 12 अगस्त को थाना अर्बन एस्टेट में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 11 अगस्त को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर खरखौदा गया था। वहां से लौटते वक्त रात को उसकी कार सनसिटी में सेक्टर 3-4 के कट पर खराब हो गई। कई वर्कशॉप पर फोन किया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसने अपने साले के पास फोन कर उसे बुलाया और कार छोड़ घर चला गया। अगले दिन कार गायब मिली। पुलिस को शक हुआ तो शिकायतकर्ता से पूछताछ की तो शिकायत झूठी निकली।