फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए 2 टीम को मिली बड़ी सफलता, हथियारों समेत 4 युवकों को पकड़ा, लूटपाट, चोरी की 26 वारदात कुबूलीं

विज्ञापन
four youth arrested
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। नौंनद अटायल रोड स्थित माइनर पर सीआईए-2 टीम ने रात्रि गश्त के दौरान हथियारों सहित राहगीरों को लूटने के लिए खड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में लूट, स्नेचिंग व चोरी की 26 वारदात कुबूल की है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोहतक, सोनीपत व झज्जर में कई वारदात को अंजाम दिया हुआ है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सांपला नरेंद्र कादयान ने बताया कि मुख्य सिपाही संतकुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 टीम सांपला एरिया में गश्त पर मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि नौंनद-अटायल रोड पर माइनर के पूल पर चार युवक हथियारों सहित लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से रोहित उर्फ कलटू, मोहित उर्फ मोटा, दिनेश व आशीष उर्फ काला निवासी गांव समचाना के काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक चाकू (छुरा), दो डंडे व दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

वारदात का खुलासा:
आरोपियों से लूट, स्नेचिंग व चोरी की कुछ वारदात का खुलासा।
1. 2 जनवरी को आरोपियों ने सांपला से दहकौरा रोड पर मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन चोरी किये थे।
2. 2 जुलाई को आरोपियों ने सांपला नई अनाज मंडी में पनीर व दूध की दुकान से दुकान मालिक से 7 हजार रुपये छीने थे।
3. 11 अगस्त को आरोपियों ने सिसाना से हसनगढ़ रोड पर बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन व बाइक छीनी थी।
4. 12 अगस्त को आरोपियों ने भालौठ से रुड़की रोड पर एक दुधिया से 22 हजार रुपये छीने थे।
5. 18 अगस्त को आरोपियों ने पाक्समा रोड से बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन व 1500 रुपये छीने थे।
6. 15 अगस्त को आरोपियों ने कंसाला गैस एजेंसी के सामने से ट्रक चालक से 20 हजार रुपये छीने थे।
7. 29 अगस्त को आरोपियों ने अटायल से कसरेंटी रोड पर बाइक सवार युवक से मोबाइल फोन व 12,500 रुपये छीने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें