फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैप्चा केस... पोंजी स्कीम घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार, 8 न्यायिक हिरासत में गए

विज्ञापन
02सीटीके10..पीसीएल कंपनी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक की भरत कॉलोनी स्थित पीसीएल कंपनी के संचालकों और निदेशकों समेत अन्य से पूछताछ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इन कंपनी के पांच सदस्य अभी साइबर पुलिस के रडार पर हैं। वहीं, कंपनी संचालक जॉनी और रोहित समेत 8 लोगों को पुलिस ने अदालत में पेश किया है, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रोहतक में पीसीएल और मनीअर्न-20 नाम से कंपनियों का संचालन जॉनी और रोहित समेत आठ लोग कर रहे थे। इन्होंने 35 हजार लोगों से पोंजी स्कीम के माध्यम से करीब 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, लेकिन पंचकूला साइबर टीम ने समय से इस खेल को उजागर कर दिया। पोंजी स्कीम संचालकों समेत 8 आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रोहतक से सुधीर अहलावत और प्रवीण को गिरफ्तार किया है। सुधीर कंपनी का नेटवर्क सिस्टम को संभालने के साथ-साथ लोगों को जोड़ने का काम भी करता था, जबकि प्रवीण को उनका सहयोग करने और अपना शस्त्र हंसराज को देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ में 5 और सदस्य रडार पर लिए हैं, जिनको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
पुलिस अभी तक इनको कर चुकी है गिरफ्तार
पोंजी स्कीम के मालिक जॉनी, मनी अर्न-20 के मालिक रोहित, कंपनी निदेशक सोनम, उसका भाई फाइनेंस मैनेजर सेजल, वेबसाइट पर प्रचार करने वाले सन्नी सबरवाल, नेटवर्क और वेबसाइट की कोडिंग करने वाले विकास, वैभव और हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा सुधीर अहलावत और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

289 लोगों ने दर्ज कराए अपने बयान
हरियाणा, राजस्थान के जयपुर, बिहार के पटना और यूपी समेत अन्य प्रदेशों के 289 लोगों ने निवेश की गई 2 से 20 लाख की राशि को वापस लेने के लिए आवेदन किया है, साथ ही पुलिस के समक्ष अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।
पत्राचार कर 19 खातों को कराया फ्रिज
साइबर टीम ने पता लगाया है कि सदस्यों को आईडी देने के दौरान 71 खाते सामने आए थे। इनकी जांच में सामने आया है कि एक खाते में गूगल पे और पेटीएम से भी रुपये लिए जा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल नंबरों के साथ बैंकों से पत्राचार किया जा गया है। इनमें 19 खातों को फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन


दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 8 आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभी इस गिरोह के पांच सदस्य और रडार पर हैं।
- अमित दहिया, एसपी साइबर, पंचकूला, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें