रोहतक। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक ने रैंप योजना के तहत एक दिवसीय क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। आईएमटी और आईडीसी की इकाइयों के लगभग 61 एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य स्थानीय एमएसएमई को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना रहा।
एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के सहयोग से एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के सभागार में हुआ। रैंप योजना विश्व बैंक की ओर से समर्थित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
यह एमएसएमई की बाजार, वित्त और प्रौद्योगिकी तक पहुंच बढ़ाती है। पंजाब नेशनल बैंक की उप महाप्रबंधक आरजू परवीन मुख्य अतिथि थीं। एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के सहायक निदेशक अशोक शर्मा और अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। संवाद