रोहतक। उपायुक्त सतबीर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस पर जिलावासियों और पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन किसी भी क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और प्राकृतिक संपदा को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत है। संवाद