फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया मुर्गियों से भरा कैंटर, परिचालक की मौत

Sun, 19 Feb 2023 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि गांधरा रोड पर हवेली ढाबे के सामने कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई है। मुर्गियों से भरा कैंटर हिसार से दिल्ली जा रहा था। सामने गलत दिशा से ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। कैंटर ट्राली से कंडक्टर साइड से टकरा गई।
विज्ञापन
रोहतक में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के दिल्ली रोड पर रविवार सुबह मुर्गिर्यों से भरा कैंटर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर में कैंटर के परिचालक हिसार जिले के गांव कौंथ निवासी अजय की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। सांपला पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि गांधरा रोड पर हवेली ढाबे के सामने कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई है। मुर्गियों से भरा कैंटर हिसार से दिल्ली जा रहा था। सामने गलत दिशा से ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। कैंटर ट्राली से कंडक्टर साइड से टकरा गई। टक्कर में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। सांपला थाने से पुलिसकर्मी नवीन राठी मौके पर पहुंचे और कैंटर से शव को निकलवाया। जबकि घायल चालक को पीजीआई में ले जाया गया। हादसे में कई मुर्गियों की भी मौत हो गई। बाकी मुर्गियों को दूसरी गाड़ी से दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें