31-रोहतक में लाढ़ौत रोड पर कैंटर पलटने के बाद बिखरी सरसों के तेल से भरीं पेटियां। संवाद
- फोटो : संवाद
रोहतक। मकड़ौली-लाढ़ौत रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह कार को बचाने के चक्कर में सरसों के तेल की बोतलों से भरा एक कैंटर पलट गया। हादसे में चालक-परिचालक की जान बच गई लेकिन सड़क पर पेटियां दूर तक बिखर गईं। इससे काफी नुकसान हुआ। सूचना पाकर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की तरफ से सरकारी राशन की दुकानों पर सरसों के तेल की सप्लाई करने के लिए 500 से अधिक पेटियों से भरा एक कैंटर हैफेड से निकला था। इसे डिपो पर तेल पहुंचाना था। कैंटर बाईपास पर पलट गया। हादसे के बाद सरसों के तेल की बोतलें नीचे गिर गईं। इससे काफी नुकसान हुआ।