फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र पर केंटर चालक ने किया हमले का प्रयास, सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान

Fri, 13 Sep 2024 02:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

गनमैन ने बताया कि केंटर ड्राइवर बतमीजी से बातें करने लगा। उनको धमकी दी। उसकी धमकी की अनसुना करते हुए किसी तरह वाहनों को हटवा कर अपनी गाड़ी निकलवाई तो कैंटर ने राज्य सभा संसद की गाड़ी में टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा पर शुक्रवार रात को एक घंटा चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया और उनके घर तक पीछा किया। लेकिन सुरक्षा गार्ड और चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। हालांकि सुरक्षा गार्ड और चालक ने राज्यसभा सांसद को घर पहुंच कर कैंटर का पीछा किया तो वह मौका पाकर फरार हो गया। सुरक्षा कर्मी की ओर से राज्यसभा सांसद पर जानलेवा हमले की शिकायत थाना महम में दी है। महम पुलिस का कहना है की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राज्यसभा  सांसद के गनमैन हरदीप सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा सिरसा में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल करने गए थे। रात करीब 8 बजे पुराना बस अड्डा महम पहुंचे तो वहां जाम लगा हुआ था। जब वे सांसद की गाड़ी से उतर कर जाम खुलवाने के लिए गए तो वहां एक केंटर सड़क के बीच में खड़ा था।

गनमैन ने बताया कि केंटर ड्राइवर बतमीजी से बातें करने लगा। उनको धमकी दी। उसकी धमकी की अनसुना करते हुए किसी तरह वाहनों को हटवा कर अपनी गाड़ी निकलवाई तो कैंटर ने राज्य सभा संसद की गाड़ी में टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। हालांकि कैंटर चालक गरीब 2 से 3 किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा कर राज्यसभा सांसद के घर तक आया। उधर सुरक्षाकर्मी और चालक ने राज्यसभा सांसद को सुरक्षित घर पहुंचा और उसके बाद आरोपी कैंटर चालक का पीछा किया लेकिन जब तक आरोपी चालक मौका पाकर फरार हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
महम थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है उसे पर जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और जल्द ही आरोपी कैंटर चालक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें