11- छोटूराम पॉलिटेक्निक में नवनिर्मित कैंटीन एवं सेमिनार हॉल का उद्घाटन संस्था के प्रधान गुलाब
रोहतक। जाट शिक्षा समिति के छोटूराम पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को नवनिर्मित कैंटीन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन हुआ। संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने इसका उद्घाटन किया। इन दोनों सुविधाओं के निर्माण पर करीब 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। कैंटीन का निर्माण योगराज छिकारा ने अपने पिता दिवंगत रघबीर सिंह छिकारा की स्मृति में कराया है। प्राचार्य डॉ. सतेन्द्र पावड़िया ने बताया कि सेमिनार हॉल में कार्यशालाएं और शैक्षणिक कार्यक्रम होंगे।
कैंटीन विद्यार्थियों और स्टाफ को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने अनुशासन, मेहनत और तकनीकी दक्षता को सफलता की कुंजी बताया। समारोह में संस्था के पदाधिकारी, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कैप्टन आलोक कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को एस्कोर्ट किया।