हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित की आत्महत्या के मामले में रविवार
को सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। दलित अधिकार मंच हरियाणा के
नेतृत्व में मानसरोवर पार्क से कैंडल मार्च जुलूस शुरू हुआ, जो डी पार्क
में पहुंचा।
यहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और
कार्यकर्त्ताओं ने दलित शोधार्थी छात्र को श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले,
दलित अधिकार मंच हरियाणा के नेतृत्व में मानसरोवर पार्क में एक श्रद्धांजलि
सभा हुई। जिसमें एसएफआई, डीवाईएफआई, एएमवीए, जनवादी महिला समिति, हरियाणा
ज्ञान विज्ञान समिति, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा और गांधी स्कूल ने भाग
लिया।
अध्यक्षता शिक्षाविद् महाबीर नरवाल ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने
मांग उठाई कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त किया जाए।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय को तुरंत मंत्री पद से
हटाया जाए। इस अवसर पर डॉ. रणबीर दहिया, इंद्रजीत सिंह, नरेश, प्रेरणा,
अरविंद दहिया, सविता, संदीप सिंह, रामचंद्र सिवाच, डॉ. सुनील, संतोष सिवाच,
विक्रम डुमोलिया, राजकुमार, सपना और अंजू मौजूद रहे।