फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहलबा माइनर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा नहरी पानी

Sun, 14 Jun 2026 08:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम स्थित बहलबा माईनर में खड़ी घास दिखाते किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
बहलबा माइनर का किसानों ने किया दौरा, विभाग से पानी चोरी रोकने व माइनर की सफाई की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महम। कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए भिवानी सब ब्रांच से बहलबा माइनर के माध्यम से पानी जलघर तक पहुंचाया जाता है लेकिन कई वर्षों से महम जलघर क्षेत्र और भिवानी रोड के आसपास के किसानों को पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिल पा रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने बहलबा माइनर के हेड से अंतिम छोर तक निरीक्षण किया।
किसान राजू नंबरदार, राजा गोयत, संदीप गोयत, मंजीत सैनी, काला गोयत, मामन, नान्हा मलिक तथा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज ने बताया कि माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने का मुख्य कारण इसकी संतोषजनक सफाई का अभाव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माइनर में जगह-जगह झाड़ियां और घास उगी हुई हैं। इससे पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद केवल औपचारिक सफाई कराई जाती है।
उनका कहना है कि सफाई कार्य हेड से शुरू होकर अंतिम छोर तक किया जाना चाहिए जबकि विभाग केवल सड़क किनारे और आसपास के हिस्सों की सफाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि रजबाहे के किनारे कई स्थानों पर अवैध होद बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिफन लगाकर पानी की चोरी की जाती है। कुछ लोगों ने रजबाहे की पटरी पर ट्यूबवेल भी स्थापित कर रखे हैं। किसानों ने माइनर की व्यापक सफाई, अवैध होद बंद कराने और पटरी पर लगे ट्यूबवेल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के बोंद डिवीजन के एसडीओ दीपांशु ने कहा कि पानी छोड़े जाने से पहले किसानों की मांग के अनुसार रजबाहे की सफाई हेड से अंतिम छोर तक कराई जाएगी। साथ ही पानी चोरी रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फोटो 01 बहलबा माइनर में खड़ी घास दिखाते किसान । स्रोत किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें