झज्जर। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार 15 जून को प्रातः 11 बजे संवाद भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। एडीसी जगनिवास ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में डीसी वर्षा खांगवाल, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि उपस्थित होंगे।