05-एमडीयू कुलपति कार्यालय में शिक्षकों के साथ सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी । स्रोत : प्रशासन
- फोटो : Archive
रोहतक। एमडीयू में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए नौ कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने शॉल, स्मृति-चिह्न और सम्मान-पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में निष्ठा और समर्पण के साथ विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों डॉ. शकुंतला देवी, विवेक कौशल, डॉ. सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, राजबाला, प्यारे लाल, अशोक कुमार, दलवीर सिंह, सावित्री देवी और राम कुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद