फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
01सीटीके19..गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के
विज्ञापन
रोहतक। ''स्वच्छता की भागीदारी'' थीम पर मंगलवार को गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा रहे।
विज्ञापन

कहा, स्वच्छ भारत अभियान भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की एक शानदार शुरुआत है। अगर सभी नागरिक एक साथ आकर इस अभियान में भाग लें, तो भारत जल्द ही समृद्ध होगा। एनसीसी अधिकारी मेजर दलबीर सिंह कौशिक ने बताया कि प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केएस बुधवार, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनवीर धनखड़ के आह्वान पर कॉलेज की एनसीसी इकाई ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र अभिषेक प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ऋतु द्वितीय,बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल तृतीय स्थान पर रहे। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु व बीए प्रथम वर्ष के छात्र लोकेश को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. धर्मवीर भारद्वाज और डॉ. कपिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें