रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार को गणित विभाग ने ब्लैक बोर्ड प्रेजेंटेशन हुआ। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष से विकास प्रथम तो बीएससी तृतीय वर्ष से प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार मिला। गणित के विभिन्न विषयों पर बीए व बीएससी के 27 विद्यार्थियों ने प्रेजेंटेशन दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा गणित विषय सभी विज्ञान विषयों का सिरमौर है।
वहीं बीएससी तृतीय वर्ष से अनुराग ने द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष से सिया तृतीय रही। गणित विभागाध्यक्ष से डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. मधु व डॉ. रीतू ने इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. पिंक प्रभा, डॉ. अंजू सिंगला, गीता गुप्ता, डॉ. प्रतिभा, अनवी बसंल, दीपा, सोनल, हिमांशु, पूनम, मेघना और स्टाॅफ सदस्य मौजूद रहें।