फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांघी गांव से 2.50 लाख की केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव सांघी में बिजली की लाइन बदलने के लिए गांव के पावर हाउस परिसर में रखी 510 मीटर केबल रात को चोरी हो गई। केबल की कीमत 2.50 लाख रुपये है। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
जसिया सब डिवीजन के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सांघी गांव में बिजली की लाइन बदली जानी है। दो माह पहले रोहतक स्थित स्टोर से जेई ने केबल निकलवाकर सांघी पावर हाउस के परिसर में रखवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह देखा तो लकड़ी के ड्रम से केबल गायब मिली। आसपास पूछताछ की लेकिन पता नहीं लग सका। आखिर में घिलौड़ चौकी पुलिस में सूचना दी। पुलिस गांव के सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें