फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रैफिक एडवाइजरी...जन्माष्टमी पर्व पर शाम को भिवानी स्टैंड की ओर नहीं जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जन्माष्टमी पर्व पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शहर के लोग शनिवार शाम भिवानी स्टैंड की ओर वाहन न ले जाएं। दुर्गा भवन मंदिर में मेले के चलते शाम 5 बजे से झज्जर रोड मोड़ से भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि त्योहार पर मंदिरों, बाजार व अन्य जगह भीड़ रहती है। श्रद्धालु रात 12 बजे तक जन्माष्टमी पर्व मनाते हैं। इसकी तैयारियां पहले से ही कर ली गई हैं। लोगो में जन्माष्टमी का उत्साह देखते ही बनता है।
विज्ञापन

ऐसे में आमजन को यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े व शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। इसी कड़ी में शहरवासी शनिवार शाम 5 बजे से झज्जर रोड मोड़ से भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर व कच्चा बेरी रोड तक मार्ग का प्रयोग करने से बचें। भिवानी स्टैंड से लेकर अशोका फोटोस्टेट तक ट्रैफिक फ्री मार्ग रहेगा।

भिवानी स्टैंड से अशोका फोटोस्टेट (नजदीक दुर्गा भवन मंदिर) के सामने तक कोई भी फड़ी, या कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। पैदल जाने वाले व्यक्तियों को ही इस मार्ग पर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पास अलग-अलग दो स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुराना राजकीय स्कूल के खाली मैदान व आंबेडकर चौक से एलिवेटेड मार्ग से होते हुए महाराजा अग्रसेन पार्किंग में आमजन अपना वाहन पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा, पुरानी अनाज मंडी (माल गोदाम रोड) में अपने वाहन खड़े कर दुर्गा भवन मंदिर में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें