फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 लाख में चार प्लॉट खरीद कर दूर की रास्ते की समस्या

Tue, 25 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31...कलानौर वार्ड का निरीक्षण करते पार्षद राजकुमार, हरप्रीत सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
कलानौर। वार्ड एक में 35 वर्षों से चली आ रही रास्ते की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। वार्ड पार्षद और लोगों ने दस लाख रुपये में अड़चन बने चार प्लाट को खरीदकर समस्या का समाधान कर दिया है। रेलवे स्टेशन ने सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी थी। इससे चार गलियों के 100 से ज्यादा घरों में रहने वाले लोगों का रास्ता बंद हो गया था।
विज्ञापन

नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी व पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट होने के कारण वार्ड की चार गलियों का रास्ता बाधित था। रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से दीवार खड़ी कर दी थी। इससे लोगों को आने-जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
जिन लोगों के प्लॉट थे वे रास्ता नहीं दे रहे थे इसलिए अब लोगों ने खुद समस्या के समाधान के लिए रास्ते में अड़चन बने प्लॉट को खरीद लिए हैं। इन्हें सार्वजनिक रूप से रास्ते के लिए छोड़ दिया गया है। इस काम में लांग्यान, दहिया और सोलंकी परिवार का विशेष योगदान रहा। इन्होंने सामाजिक हित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जमीन वाजिब दाम पर दे दी। साथ ही शहर के कुछ पार्षदों ने भी बेहतर काम किया।
विज्ञापन



वर्जन
कलानौर की हर समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता में है। वार्डों को विकास के पथ पर ले जाना है। वार्ड नंबर एक से इसकी शुरुआत हो चुकी है। सभी वार्डों को बिना किसी भेदभाव के सभी पार्षदों व सरकार के सहयोग से विकास कराना है। -निर्मला देवी, चेयरपर्सन, नपा, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें