फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला रोड पर पार्किंग को लेकर व्यापारी-पुलिस में कहासुनी

Sun, 13 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
किला रोड पर पार्किंग को लेकर शनिवार देर शाम पुलिस और व्यापारी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक सब्जी मंडी पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान व्यापारियों ने पक्ष रखा कि उनके वाहन भले ही बाजार में न खड़े हों, ग्राहकों के वाहनों को रोड के दोनों साइड में पार्किंग होगी।

चाहे कुछ भी हो जाए। वहीं, पुलिस बाजार को पूरी तरह नो पार्किंग जोन बनाने के पक्ष में दिखी। पुलिस ने व्यापारियों के विरोध के बाद भी बाजार में खड़े वाहनों को हटाया।
विज्ञापन


किला रोड ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा ने बताया कि पूरे शहर के बाजारों में जिस तरह से ग्राहकों के लिए पार्किं ग की व्यवस्था है उसी तरह से किला रोड बाजार में भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


मगर पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। दरअसल, एक किला रोड पर पुलिस प्रशासन की ओर से करीब एक सप्ताह पहले अवैध रूप से लगी पार्किंग को हटाया गया था।

शनिवार देर शाम करीब आठ बजे एक ग्राहक ने कुछ समय के लिए अपनी स्कूटी सड़क की साइड में खड़ी कर दी। तभी पुलिसकर्मियों ने उसे स्कूटी हटाने को कहा। बस इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और युवक में कहासुनी हो गई। इसके बाद अन्य व्यापारी भी आ गए। व्यापारियों और सब्जी मंडी पुलिस के बीच कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे हंगामे के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें