फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार में प्रदर्शन से जींद आने वाली 10 बसों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिसार में मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को हिसार से जींद आने वाली करीब दस रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। बसों के नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हिसार से वाया जींद होकर पानीपत और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते हिसार से वाया जींद होकर सुबह 8:05, 9:05 और 9:50 बजे पानीपत जाने वाली बसें जींद नहीं पहुंचीं। इसके अलावा सुबह 10:40 बजे हरिद्वार, 10:55 बजे और दोपहर 12:55 बजे पानीपत जाने वाली बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। वहीं बरवाला से चलकर सुबह 6:16, 6:32 और 6:48 बजे जींद आने वाली बसें भी नहीं पहुंचीं। इससे बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

परिवहन समिति की बसों में लग रहा अधिक समय

रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों के पास परिवहन समिति की बसों का विकल्प रहा, लेकिन रूट और ठहराव अलग होने से सफर में अधिक समय लगा। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। हालांकि सफीदों और पानीपत के लिए परिवहन समिति की बसें उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन


वर्जन

हिसार में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को हिसार से जींद आने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि सफीदों और पानीपत के लिए परिवहन समिति की बसें उपलब्ध थीं। जींद से सफीदों जाने के लिए भी बसों की व्यवस्था रही।
विज्ञापन


डीआई सुनील पूनिया, बस अड्डा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें