फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड का प्रवेश द्वार टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। कस्बे के मैन बस अड्डे का प्रवेश द्वार व लोहे का जाल टूटने से रास्ता बंद हो गया है। पिछले करीब 15 दिन से टूटी ग्रिल का विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से सभी सरकारी व प्राइवेट बसों का एक गेट से आवागमन हो रहा है। वहीं सड़क पर जाम की स्थिति बन रहती है।
बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 100 गाड़ियों का आवागमन होता है। अड्डा परिसर में आने व जाने के लिए अलग-अलग गेट लगे हुए हैं। ताकि बस चालकों के अलावा यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। बस अड्डे के बाहर से कस्बे का गंदा नाला निकला हुआ है। गंदे नाले पर विभाग द्वारा लोहे का जाल डाला हुआ है। बस व आरटीओ द्वारा पकड़े गए ओवरलोड वाहनों की वजह से अंदर आने वाले गेट के बाहर नाले का ग्रिल पिछले करीब 6 दिनों से टूटा हुआ है। विभाग ने ग्रिल ठीक करने की बजाय गेट को लोहे की बेल लगाकर बंद कर दिया। अब आउट गेट से ही सभी बसों का आवागमन हो रहा है। कई बार एक साथ बस आने से सड़क पर जाम लग रहा है। वहीं यात्री बस पकड़ने व बस अड्डे से बाहर निकालने की जल्दी में हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड इंचार्ज नरेश हुड्डा का कहना है कि आरटीओ द्वारा पकड़े गए ओवरलोड वाहनों की वजह से जाल टूटा है। इस संबंध में विभाग को अवगत करा दिया गया और जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें