माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के शीला बाईपास चौक पर पुल के नीचे मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला है, जो रामगोपाल कॉलोनी में अपनी बहन के पास रहता था। बीमारी के चलते मौत की आशंका है। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि पुल के नीचे एक युवक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। सिर के बड़े-बड़े बाल है। साथ ही पुल के नीचे ही थोड़ी देर पहले घूम रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। इसी बीच पता चला कि युवक अपनी बहन के पास रामगोपाल कॉलोनी में लंबे समय से रहा था।