फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेजकर्मियों की हड़ताल से आज प्रभावित हो सकती हैं बस सेवाएं

Thu, 13 Aug 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15 हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य दिनेश हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के दो घंटे के रोष प्रदर्शन के कारण वीरवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सरकारी बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। रोष प्रदर्शन का असर केवल लोकल बस सेवाओं पर रहेगा जबकि लंबी दूरी की बसें सामान्य स्थिति में ही चलेंगी।
विज्ञापन




रोहतक से झज्जर, जींद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी आदि रूटों की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दिनेश हुड्डा ने बताया कि कर्मचारी दो घंटे के रोष प्रदर्शन के बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपेंगे। यह रोष प्रदर्शन परिवहन मंत्री अनिल विज की वादाखिलाफी के विरोध में किया जाएगा।
कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर 25 जुलाई को अनिल विज को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद अनिल विज ने बैठक बुलाने के लिए 15 दिन का समय मांगा था लेकिन अब तक उन्होंने चर्चा करने के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई है इसलिए कर्मचारी यह रोष प्रदर्शन करेंगे और 5 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें