फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में फैला 250 टन कूड़ा

Thu, 13 Aug 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34 : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तेज कॉलोनी के पास लगा कूड़े का ढेर। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही जिससे शहर में अलग-अलग स्थानों पर 250 टन कचरा फैला रहा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सूरत बिगड़ रही है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक इकाई प्रधान शंभू टांक ने बताया कि रोहतक में 583 सफाईकर्मी हड़ताल में शामिल हैं। इसके चलते शहर में सोनीपत रोड पर सर छोटूराम स्टेडियम के पास, सेक्टर-3 पुलिया के पास, पाड़ा मोहल्ले के पास, गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के पास, गांधी कैंप, झज्जर रोड, हिसार रोड, आकाशवाणी के पास, तेज कॉलोनी के पास, अप्पूघर व भिवानी रोड आदि स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने बुधवार को भी नगर निगम परिसर में धरना देकर नारेबाजी भी की। प्रधान शंभू के अनुसार हड़ताल अब और तेज कर दी गई है। सरकार का कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नही है। सरकार 13 मई के समझौते से मुकर रही है जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल में कंवल राणा, राकेश चावरिया, अशोक थौरिया, रवि चड्डा, अंकित, भीम चावरिया, राजकुमार टांक, अनीता, सीमा, कमलेश, पूजा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें