फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट जांच मामला: पुलिस से अभद्रता करने वाले दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अशोका चौक पर पटाखे बजाने वाली बाइक की जांच को लेकर हुए विवाद में आर्यनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको अदालत में पेश किया और वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फरार अन्य आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थाना आर्यनगर प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल ने बताया कि वीरवार आधी रात को अशोका चौक के पास ईआरवी पुलिसकर्मियों ने बुलेट बाइक की जांच की थी। जिसमें बाइक से पटाखे बजा रहे थे। पुलिस ने उस बुलेट को जब्त कर दिया है। उक्त प्रकरण में ईआरवी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने 8 युवकों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी। करण जुनेजा और आशाीष नासा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अन्य लोगों की सोशल मीडिया से मिले फोटो और वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है।
ये धारा लगाई
पुलिस कर्मी सोमवीर की शिकायत पर आर्यनगर थाने में करण दुआ, आशीष नासा, सोनू शर्मा, मयंक, पिंकू जुनेजा, शुभम, ललित जुनेजा और आकाश आदि समेत 8 लोगों को नामजद किया है। चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त लोगों पर बीएनएस की धारा-121(1), 132, 190, 191(2), 221 और 351(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें