गोहाना के गांव गुढ़ा में अवैध कॉलोनी के निर्माण का ढहाता प्रशासन का बुलडोजर। संवाद
गोहाना। गांव गुढ़ा में 4 एकड़ पर बन रही अवैध कॉलोनी को शुक्रवार को प्रशासन ने ढहाया। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में 10 डीपीसी, 4 बाउंडरी वॉल, सीवरेज सिस्टम और सीसी टाइल्स रोड के नेटवर्क को तोड़ा गया है।
अवैध निर्माण करने वालों को डीटीपी ने उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार एफआईआर दज किए जाने की चेतावनी भी दी है। इसी के साथ आमजन से अपील की गई कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
ऐसी कॉलोनियों में सरकार सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी कोई मूलभूत सुविधा नहीं देती। जोखिम से बचने के लिए प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी के रेगुलराइजेशन की जानकारी जुटा लें।