फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या कॉलेज में विजेता छात्रा व प्रतिभागी छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ.
सोनीपत। राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा खुशी अव्वल रही। विजेता छात्राओं का महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व प्राध्यापिकाओं ने स्वागत किया। गणित विभाग की अध्यक्ष रोहिणी मदान ने बताया कि दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (डीसीआरयूएसटी) में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशी व तमन्ना, पोस्टर बनाओ स्पर्धा में पायल और रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान व प्रियंका शामिल रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता खुशी ने को 1100 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्मिति अग्रवाल, डाॅ. मीनाक्षी, रेनू, मीतू गांधी, प्रियंका, सपना सरोहा व वंदना मौजूद रही। संवाद