फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया बीटेक का छात्र नहर में डूबा 

Sat, 01 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
छात्रा कन्हेली हेड में डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम नहाने गया बीटेक छात्र कन्हेली हेड में डूब गया। छात्र के दोस्तों ने उसे काफी देर तक पानी में तलाश किया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी कालोनी और पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस छात्र की तलाश करती रही। हादसे के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर रात छात्र के परिजन रोहतक पहुंच गये। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करनाल के गांव गगसीना निवासी विजय सिंधू (25) एमडीयू के यूआईईटी विभाग में बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। वह एमडीयू के हॉस्टल नंबर 9 में रहता है। शाम करीब पौने पांच बजे विजय साथी रोहित के साथ कन्हेली हेड पर नहाने गया था। विजय से पहले ही उसके साथी साहिल, दीपक, रोबिन, विकास और सुनील नहर में नहाने गये थे। नहर पर आने के बाद विजय दोस्तों के साथ नहाने लगा।

आसपास के लोगों की मानें तो विजय ने पुल पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह पानी के अंदर चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर विजय के साथी उसे बचाने के लिए नहर में कूदे। साथियों का कहना है कि केवल एक बार विजय का हाथ पानी से बाहर आया। इस पर दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन विजय पानी के अंदर चला गया। इसके बाद वह ऊपर नहीं आया।
विज्ञापन


काफी देर की तलाश के बाद जब विजय नहीं मिला तो उसके दोस्तों ने इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल को सूचना दी। देशवाल ने विवि प्रशासन और पुलिस को हादसे में बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर पुलिस ने विजय की काफी दूर तक तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। 
  
पहली बार नहाने गया था विजय 
विजय पहली बार दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। लोगों का कहना है कि युवक अच्छे से तैरना जानता था। पुलिस आशंका जता रही है कि पानी में चोट लगने के कारण विजय डूब गया होगा। दोस्तों का कहना है कि जब विजय पानी में डूबा तो उसने एक दो बार शोर भी मचाया, लेकिन वह पानी के अंदर चला जाता था। पुलिस नहर का पानी कम करवाकर शनिवार को गोताखारों की मदद से विजय की तलाश करेगी। 

करीब 10 फीट है पानी का स्तर
पुलिस का कहना है कि नहर के पानी का स्तर करीब 10 फीट है। अब पानी का स्तर कम करवाकर छात्र की तलाश की जाएगी। नहर में पानी का बहाव बहुत तेज है। इस कारण पुलिस को छात्र की तलाश करने में दिक्कत आ रही है। 

छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। डूबने के बाद उसका सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश जारी है। परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। शनिवार को गोताखोरों की मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन

- नीरज कुमार, एसएचओ शिवाजी कालोनी थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें