फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाइयों ने उकसाकर भाई पर करवाया हमला, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नई सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति की जमीन पर तीन लोगों की ओर से अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में उसके भाई भी शामिल हैं।

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार ने कहा कि 17 जनवरी को उसके गोदाम में राकेश मित्तल, राजेश मित्तल, और मोनू जबरन टिन लगा रहे थे। उसने इसका विरोध किया और उसकी बेटी ने वीडियो भी इस घटनाक्रम का बनाया।
विज्ञापन


इस दौरान राकेश ने फोन तोड़ने की नीयत से उसका फोन छीनकर धक्का दिया और फोन फेंक दिया। इसके बाद मोनू ने गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी दौरान राजेश मित्तल एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और लोहे की राॅड लिए हुए था।

इन तीनों ने उसकी बेटी अंकिता, पत्नी नीलम और साले रोशन गोयल पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके भाई आशुतोष और कृष्ण मोहन ने आरोपियों को उकसाने का काम किया।
विज्ञापन


प्रवीण का आरोप है कि बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर उसके दोनों भाइयों और तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें